Governor of Nagaland offers prayer to Ramlala in Ayodhya.

नगालैंड के राज्यपाल श्रीला गणेशन
– फोटो : amar ujala

विस्तार


नगालैंड के राज्यपाल श्रीला गणेशन शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे दर्शन-पूजन कर निहाल नजर आए। 

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल का अभिनंदन किया गया। राज्यपाल ने कहा कि काफी साल पहले अयोध्या आया था, लेकिन तब मंदिर नहीं बना था। प्रभु रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार अयोध्या आया हूं। कल्याण सिंह जब मुख्यमंत्री थे, तब अयोध्या आने का मौका मिला था। पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में बहुत बड़ा फर्क दिख रहा है। पूरे देश को अयोध्या से स्फूर्ति मिल रही है।

राज्यपाल महोदय दर्शन-पूजन करने के बाद काफी खुश नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *