

Trending Videos
{“_id”:”6806a893b9d5e2a089007695″,”slug”:”hajj-pilgrimage-first-batch-will-leave-on-29th-april-55-passengers-will-be-included-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-538639-2025-04-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हजयात्रा : 29 अप्रैल को रवाना होगा पहला जत्था, 55 यात्री होंगे शामिल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। हज-2025 के मुकद्दस सफर की शुरुआत होने में अब चंद दिन शेष हैं। काबा की धरती के लिए झांसी से 55 यात्री रवाना होंगे, जिसमें 28 पुरुष व 27 महिलाएं शामिल होंगी। पहली उड़ान 29 अप्रैल तो 29 मई को आखिरी उड़ान रवाना होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
जिले से हजयात्रा पर जाने वाले यात्रियों को हज संबंधी प्रशिक्षण देने के साथ टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब उड़ान की तैयारी है। झांसी से मदीना जाने के लिए यात्री लखनऊ, दिल्ली और मुंबई से उड़ान भरेंगे। पहली उड़ान 29 अप्रैल को होगी तो आखिरी 29 मई को। वापसी की उड़ानों की शुरुआत 13 जून से होगी। फिलहाल हज जाने के लिए यात्रियों में उत्साह है और खुश होकर बोले कि ये थी उनकी किस्मत कि देखूं मदीना…।