यमुना नदी में नाव डूबने से कई लोग लापता हो गए। शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्तेदार यमुना नदी के टापू पर ककड़ी, तरबूज और सब्जी लेने गए थे। वापस लौटते समय महिला और बच्चों समेत करीब 10 लोगों से सवार नाव अचानक नदी में डूब गई। हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मामला कुरारा थाना क्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया का है।
नाविक ने एक लड़की और एक लड़के को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में पांच से छह लोगों के लापता होने की सूचना। सूचना मिलते ही कुरारा पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है।
