न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey

Updated Sun, 26 Apr 2026 11:12 PM IST

Hardoi: Video of School Principal Speaking Abusively to Student's Mother Goes Viral

हरदोई का वायरल वीडियो
– फोटो : वीडियो ग्रैब



हरदोई में कैनाल रोड पर स्थित एक स्कूल की प्रधानाचार्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में प्रधानाचार्या एक छात्र की मां से अभद्र भाषा में बात करती नजर आ रहीं हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजित सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जांच करने केलिए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है। इस में नगर क्षेत्र के बीईओ धोखेलाल राना, बिलग्राम के गिरिजेश कटियार और माधौगंज के संतोष कुमार शामिल हैं। पूरे मामले की जांच कर आख्या देने को कहा गया है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *