हरदोई में 10वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। मां बेटी को स्कूल बस से लेने गई थी, तभी बेटे ने मेन गेट बंद कर लिया। इसके बाद मां के दुपट्‌टे से फंदा लगाकर लटक गया। बेटे की मौत से माता-पिता बदहवास हो गए। पिता बार-बार शव हि

.

घरवालों का कहना है कि बेटा पढ़ाई की टेंशन लेता था। वहीं, स्कूल का कहना है कि छात्र पढ़ाई में अच्छा था। पड़ोसी अफेयर में सुसाइड करने की बात कह रहे हैं। घरवालों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।

बेटे की मौत के बाद पिता फूट-फूटकर रोते रहे। वह बार-बार उसके शव को हिलाकर कहते रहे कि उठ जाओ बेटा।

बेटे की मौत के बाद पिता फूट-फूटकर रोते रहे। वह बार-बार उसके शव को हिलाकर कहते रहे कि उठ जाओ बेटा।

मेडिकल स्टोर चलाते हैं पिता

कृष्ण नगरिया मोहल्ले में अंशुल चंद्र मिश्रा का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी पीयूषा मिश्रा, बेटा हृद्यांश (15) और बेटी आशी हैं। अंशुल के पिता हरिशचंद्र पोस्टमास्टर पद से रिटायर हैं। अंशुल जगदीशपुर में मेडिकल स्टोर चलाते हैं।

बेटा हृद्यांश सेंट जेवियर्स स्कूल में 10वीं में पढ़ता था। बहन आशी भी इसी स्कूल में 5वीं में पढ़ती है। दोनों बच्चे स्कूल बस से आते-जाते थे। सोमवार को हृद्यांश ने स्कूल जाने से मना कर दिया। उसने कहा कि नवरात्र हैं और मेरी अटेंडेंस भी पूरी है। इसके बाद आशी अकेले बस से स्कूल चली गई थी।

घटना के समय मां पीयूषा बेटी आशी को बस से लेने गई थी। मां का कहना है कि बेटा पढ़ाई की टेंशन लेता था।

घटना के समय मां पीयूषा बेटी आशी को बस से लेने गई थी। मां का कहना है कि बेटा पढ़ाई की टेंशन लेता था।

बेटी को स्कूल बस से लेने गई थी मां

स्कूल बस बच्चों को घर से कुछ दूरी पर छोड़ती थी। दोपहर 2.30 बजे जब आशी के स्कूल से आने का टाइम हुआ, तो मां पीयूषा उसे लेने चली गई। बाबा हरिशचंद्र किसी काम से बाहर गए हुए थे। वहीं, अंशुल अपने मेडिकल स्टोर पर थे। घर पर हृद्यांश अकेला था।

मां के जाते ही हृद्यांश ने घर का मेन गेट लॉक कर लिया। अपने कमरे में मां के दुपट्‌टे से फांसी लगा ली। मां जब बेटी को लेकर घर पहुंची, तो गेट अंदर से लॉक था। काफी देर आवाज देने के बाद भी गेट नहीं खुला। इस पर मां ने पड़ोसी मुकेश गुप्ता को मदद के लिए बुलाया।

यह हृद्यांश के बाबा हरिशचंद्र हैं, जो घटना के समय किसी काम से घर से बाहर चले गए थे।

यह हृद्यांश के बाबा हरिशचंद्र हैं, जो घटना के समय किसी काम से घर से बाहर चले गए थे।

पड़ोसियों ने मिलकर गेट तोड़ा, अंदर बेटे की लाश मिली

पड़ोसियों ने किसी तरह से दरवाजा तोड़ा। इसके बाद सभी लोग अंदर पहुंचे, तो हृद्यांश का शव दुपट्‌टे के सहारे पंखे से लटक रहा था। फंदा काटकर हृद्यांश को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इकलौते बेटे की मौत से मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता रो-रोकर कहते रहे- सुबह तक तो एकदम ठीक था, अब क्या हो गया। छोटी बहन आशी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वह कहती रही- पहले भैया ने कभी ऐसा नहीं किया था। बाबा रोज घर पर ही रहते थे। आज कहीं चले गए थे। लोगों ने बड़ी मुश्किल से घरवालों को संभाला।

यह छोटी बहन आशी है, जो आज अकेले स्कूल गई थी। भाई की मौत के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह छोटी बहन आशी है, जो आज अकेले स्कूल गई थी। भाई की मौत के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। सेंट जेवियर्स स्कूल के मैनेजर राकेश पाल ने बताया- हृद्यांश पढ़ाई में अच्छा था। अभी सेमेस्टर एग्जाम में भी उसके अच्छे नंबर आए थे।

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया-

QuoteImage

शव का पंचनामा भरवाया गया है। घरवालों की सहमति के बाद पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया। मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

QuoteImage

—————————

यह खबर भी पढ़ें…

2-बच्चों की मां से अफेयर, डिलीवरी बॉय फंदे पर मिला, वाराणसी में उसी के फिंगर से मोबाइल लॉक खुला

वाराणसी में घर में अकेले रह रहे डिलीवरी बॉय का शव बेडरूम में फंदे पर लटका मिला। रविवार (11 अक्टूबर) को पोस्टमॉर्टम हाउस पर छोटी बहन रंजना ने दैनिक भास्कर से कहा- भाई का पड़ोस की ही 2 बच्चों की मां से अफेयर था। उसकी हत्या की गई है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link