UP News: सीतापुर में दुकान पर कब्जे को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में सीसीतापुर में दुकान के विवाद ने लिया खूनी रूप, ताऊ के परिवार पर भतीजे की हत्या का आरोप; बेटा लखनऊ रेफरतापुर के दालमंडी बाजार में शनिवार को खूनी संघर्ष हो गया. शहर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया. हमले में 58 वर्षीय रामकृष्ण उर्फ बबलू राठौर की मौत हो गई, जबकि उनका 35 वर्षीय बेटा अभिषेक उर्फ छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है. मृतक के परिवार ने अपने रिश्तेदारों पर हमले का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दुकान को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

रामकृष्ण उर्फ बबलू राठौर दुर्गापुरवा मोहल्ले के रहने वाले थे. उनका अपने ताऊ रामचंद्र के परिवार से एक दुकान को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. शनिवार दोपहर दोनों पक्ष दालमंडी बाजार में आमने-सामने आ गए. पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि रामचंद्र के बेटे कल्लू ने अपनी मां कमलेश और बहन रेनू के साथ मिलकर बबलू और उनके बेटे अभिषेक पर हमला कर दिया. हमले में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है. दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई.

अस्पताल पहुंचने पर बबलू को मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने रामकृष्ण उर्फ बबलू को मृत घोषित कर दिया. वहीं, उनके बेटे अभिषेक उर्फ छोटू की हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया. परिवार में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है.

मां-बेटी हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश

वारदात की सूचना पर एएसपी आलोक सिंह और सीओ सिटी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में कल्लू की मां कमलेश और बहन रेनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, मुख्य आरोपी कल्लू फरार बताया जा रहा है. सीओ सिटी विनय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस दुकान को लेकर चल रहे विवाद और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

Also Read: रामपुर में दुकान पर बैठे कारोबारी की हत्या, कार सवार बदमाशों ने बरसाईं 4 गोलियां,आखिर किस वजह से बनाया निशाना?



Source link