हरदोई। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज रसखान प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों के साथ सेक्टर एवं जोनल पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस व्यवस्था को लेकर विस्तारपूर्वक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपाली भार्गव सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- यूपी में बेसिक शिक्षा का हुआ कायाकल्प, कंपोजिट स्कूलों में शिक्षकों की संख्या 1.85 लाख के पार



Source link

अभी अभी की खबरें