युवक ने किशोरी को जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
युवक ने किशोरी को जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
सहपऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में एक युवक पर 16 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि आरोपी युवक ने उनकी पुत्री को जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके चीखने-चिल्लाने पर वह वहां से भाग गया।
कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।