मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में आस्था और भक्ति के केंद्र सिद्ध बाबा मंदिर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान उस समय विवादों में घिर गया, जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला के मंच पर अश्लीलता का प्रदर्शन किया गया। बुधवार रात रामलीला के दौरान हुए इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और धर्मप्रेमियों में गहरा आक्रोश है।

रामलीला के दौरान ही कलाकार करने लगे अश्लील नृत्य

ग्राम मेढ़की में सिद्ध बाबा मंदिर के पास वर्तमान में भव्य यज्ञ कार्यक्रम और रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार की रात लगभग 8 बजे से रामलीला का मंचन शुरू हुआ। जिसमें ‘रावण-बाणासुर संवाद’ का प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान मर्यादा की सभी सीमाएं लांघते हुए मंच पर रावण के पात्र के सामने ही कुछ कलाकारों द्वारा अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया गया। भक्तिमय माहौल में परोसे गए इस फूहड़पन को देख वहां मौजूद दर्शक भी सन्न रह गए। कार्यक्रम में उपस्थित कुछ लोगों ने इस आपत्तिजनक नृत्य का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग धार्मिक मंच के इस तरह के दुरुपयोग की कड़ी निंदा कर रहे हैं। धार्मिक आयोजनों में इस तरह की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा और प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस मंच से समाज को संस्कार मिलने चाहिए, वहां इस तरह का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक है।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना मामला

यह वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग आयोजकों से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण के संबंध में जब यज्ञ की देखरेख कर रहे मेढ़की निवासी दयाराम भगत जी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का अश्लील नृत्य पूर्णतया वर्जित है। उन्होंने बताया कि मैं रात के समय व्यवस्थाएं देखकर सोने चला गया था, मेरे जाने के बाद पीछे से यह नृत्य हुआ होगा।

वायरल वीडियो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *