Yogi will come on 19th October in Hathras

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन व भाजपाइयों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सीएम 19 अक्तूबर को बागला कॉलेज के मैदान में भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले आयोजित होने वाले नारी वंदन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके लिए मैदान पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को भी अफसरों और भाजपाइयों ने मैदान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कमियों का दूर कराया।

जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार बैठकों के माध्यमों से सीएम कार्यालय से प्राप्त निर्देशों को अधीनस्थों तक पहुंचा रहे हैं। व्यवस्थाओं के लिए अफसरों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर ने मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में डीएम अर्चना वर्मा, एसपी देवेश पांडेय के अलावा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंचने व जारी निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भाजपाइयों ने ब्लॉक व बूथ वार संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। नारी वंदन सम्मेलन के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।

शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं होंगी शामिल

भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले होने वाले नारी वंदन कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को भी शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, सहित महिला कर्मियों को शामिल किया जाएगा। इन सभी को अपने क्षेत्र से लाने के लिए ब्लॉक वार बसें लगाई जा रही हैं। इन कर्मियों को लाने व ले जाने के लिए प्रशासन की ओर से ब्लॉक वार अफसरों को नामित किया गया है। यह अफसर निर्धारित समय पर बसों से इन महिला कर्मियों को लेकर बागला कॉलेज के मैदान पर पहुंचेंगे।

बागला कॉलेज में बनेगा नियंत्रण कक्ष

सीएम के आगमन को लेकर बागला कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके माध्यम से कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। अफसरों को इसी के माध्मय से सूचनाओं का आदान-प्रदान कराया जाएगा। इसके लिए डीएम अर्चना वर्मा ने ईडीएम मनोज उपाध्याय को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी बनाया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *