अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh

Updated Sun, 17 May 2026 11:34 AM IST

Health Update: गुर्दे के 80 फीसदी रोगी हाई बीपी से पीड़ित हैं। युवाओं में खतरा तेजी से बढ़ रहा है। तनाव युवाओं की किडनी खराब कर रहा है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट…


80% of Kidney Patients Suffer from High Blood Pressure Risk Rising Among Youth Stress Damaging Kidneys

किडनी रोगी।
– फोटो : Adobe Stock



विस्तार

गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे करीब 80 फीसदी रोगी उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। राजधानी लखनऊ स्थित पीजीआई के गुर्दा रोग विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है। डेढ़ माह के दौरान ओपीडी में आए छह हजार मरीजों में से 4800 में उच्च रक्तचाप पाया गया।

इनमें से अधिकांश को अपने बढ़े हुए रक्तचाप की जानकारी नहीं थी। नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नारायण प्रसाद ने उच्च रक्तचाप को साइलेंट किलर बताया है। शुरुआत में इसके कोई लक्षण नहीं दिखते, जिससे रोगी अनजान रहते हैं। बढ़ा हुआ रक्तचाप दिल को खून पहुंचाने वाली धमनियों को नुकसान पहुंचाता है। इससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें