गोरखपुर: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक प्रेजेंट्स दैनिक जागरण आईनेक्स्ट हेल्थऑन (मिनी मैराथन) 2026 के लिए गोरखपुराइट्स तैयार हैं। 12 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस मेगा इवेंट का हिस्सा बन सकता है। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सभी के लिए फिटनेस एक्टिविटी, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स चैलेंज और खास आकर्षणों की व्यवस्था की गई है। अब इसमें कई बड़ी संस्थाएं भी जुड़ चुकी हैं। अब बारी है दौड़ने की। पार्टिसिपेंट्स को फिटनेस के साथ इस हेल्थऑन में शानदार कैश प्राइज और अन्य गिफ्ट्स जीतने का मौका भी मिलेगा। फिटनेस, फन और पुरस्कारों का यह ‘ट्रिपल धमाका’ शहरवासियों को आकर्षित कर रहा है। शुक्रवार से दो दिनों तक डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में एनएसएस ऑफिस के सामने बिब का वितरण किया जाएगा।

हर एज ग्रुप के लिए इंतजाम

हेल्थऑन में पार्टिसिपेंट्स को रनिंग के दौरान उनकी स्पीड, हार्ट रेट, स्टैमिना और मूवमेंट रिकॉर्ड करने वाली मोबाइल असिस्टेड तकनीक उपलब्ध कराई जाएगी। 21 किमी के पूरे रूट पर जगह-जगह वॉटर, ओआरएस, फ्रूट्स और फर्स्ट एड स्टॉल लगाए जाएंगे। रनिंग के लिए चार अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं, जिनमें 2 किमी वॉक, 5 किमी स्मार्ट रन, 10 किमी फिटनेस रन और 21 किमी हाफ मैराथन शामिल हैं।

कहां से शुरू होगी मैराथॉन

2 किमी वॉक

यह वॉक डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट से शुरू होगी। यहां से पार्टिसिपेंट्स पैडलेगंज चौराहे तक जाएंगे। वहां से वापस लौटकर डीडीयू यूनिवर्सिटी गेट पर वॉक पूरी होगी।

5 किमी रन

यह रन भी डीडीयू यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होगी। यहां से पार्टिसिपेंट्स पैडलेगंज होते हुए आगे बढ़ेंगे और होटल कोर्टयार्ड, रामगढ़ताल का चक्कर लगाकर वापस यूनिवर्सिटी गेट पहुंचेंगे।

10 किमी रन

यह रन भी डीडीयू यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होगी। रनर्स पैडलेगंज से होते हुए कैलाश हॉस्पिटल तक जाएंगे। वहां से उसी रास्ते वापस लौटकर डीडीयू यूनिवर्सिटी में रन पूरी करेंगे।

21 किमी हाफ मैराथन

सबसे लंबा रूट हाफ मैराथन का है। यह डीडीयू यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होगा। रनर्स यहां से पैडलेगंज होते हुए नौकाविहार के रास्ते सिक्टौर चौराहे तक जाएंगे। इसके बाद वहां से वापस लौटकर डीडीयू यूनिवर्सिटी गेट पहुंचेंगे, जहां रेस समाप्त होगी।

फिटनेस के साथ फन

इस बार हेल्थऑन में हर एज ग्रुप के लोग हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सभी के लिए खास एंटरटेनमेंट, म्यूजिकल एक्टिविटी और फिटनेस एक्टिविटी का इंतजाम किया गया है। हेल्थऑन में शामिल होने वालों को कैश प्राइज, गिफ्ट्स और कई शानदार रिवॉर्ड जीतने का मौका भी मिलेगा। हेल्थऑन सिर्फ रनिंग इवेंट नहीं, बल्कि फिटनेस फेस्टिवल बनने वाला है, जहां मस्ती, एनर्जी और हेल्दी लाइफस्टाइल का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

गोरखपुर के लिए खुशी की बात है कि आईनेक्स्ट फिर मिनी मैराथन (हेल्थऑन) लेकर आया है। हम भी इससे जुड़कर सोसाइटी को हेल्थ के प्रति अवेयर कर रहे हैं। रोज थोड़ी दौड़ लगाने से शरीर और मन मजबूत बनते हैं। सभी को इसमें भाग लेना चाहिए।

डॉ। विनीत मिश्रा, डायरेक्टर, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के इस हेल्थ अवेयरनेस इवेंट से जुड़ना बेहतर अवसर है। लोगों को इस इवेंट से जुड़ना ही नहीं, बल्कि इसमें भाग भी लेना चाहिए। असली ताकत स्वस्थ शरीर और मन में है। हेल्थऑन सिर्फ दौड़ नहीं, युवाओं के लिए प्रेरणा है।

ई। संजीव कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर एंड फाउंडर, मोमेंटम

तकनीक के साथ फिटनेस का संतुलन बेहद जरूरी है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट का हेल्थऑन दिखाता है कि थोड़ी-सी रनिंग भी दिमाग को तरोताजा और शरीर को एक्टिव रखती है। यही संतुलन आगे बढ़ने में मदद करता है।

मणि मिश्रा, सीईओ, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

तकनीक के साथ फिटनेस भी जरूरी है। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट का इवेंट हेल्थ के प्रति जागरूक करता है। स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। नियमित दौड़ तनाव कम करती है और सोच को साफ करती है।

आशुतोष अग्रवाल, डायरेक्टर, गैलेंट ग्रुप



Source link

अभी अभी की खबरें