{“_id”:”684bcd7ab56bf642fb0adf53″,”slug”:”heavy-rain-in-moradabad-division-woman-dies-due-lightning-rampur-relief-in-sambhal-amroha-2025-06-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Weather: मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश, रामपुर में बिजली गिरने से महिला की माैत, संभल-अमरोहा में मिली राहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:34 PM IST
मुरादाबाद मंडल में बदले माैसम के बीच दोपहर को जमकर बारिश हुई। इससे लोगों उमस को बड़ी राहत मिली। रामपुर जिले में बिजली गिरने से एक महिला की माैत हो गई।
मुरादाबाद में झमाझम बारिश – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में माैसम बदलने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहने और हवा चलने के साथ दोहपर को झमाझम बारिश हुई। इससे हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही। सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। दोपहर होते-होते बारिश शुरू हो गई।
Trending Videos
मंडल के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है। मुरादाबाद के दिल्ली रोड इलाके में तेज बारिश हुई इसका असर शहर में भी दिखा। कई जगहों पर जलभराव हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार तापमान में लगभग दस डिग्री की गिरावट आ गई है। आने वाले दिनों में बारिश का अनुमान है।