
बाह: शारदीय नवरात्र: बाह में सांसद राजकुमार चाहर ने बाह में पांडाल में मां कात्यायनी की आरती उत
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad2723f365e8f87990408fe”,”slug”:”the-member-of-parliament-performed-worship-and-aarti-of-goddess-katyayani-at-the-pandal-and-sought-blessings-from-young-girls-agra-news-c-421-1-sagr1004-19525-2026-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: सांसद ने पंडाल में की माँ कात्यायनी की पूजा-आरती, कन्याओं का लिया आशीर्वाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाह: शारदीय नवरात्र: बाह में सांसद राजकुमार चाहर ने बाह में पांडाल में मां कात्यायनी की आरती उत
बाह। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को बाह के देवी पंडाल में फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने मां कात्यायनी की पूजा और आरती की। इस दौरान भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुग्रीव सिंह चौहान और जिलामंत्री सत्येंद्र बरुआ आदि ने भी आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।
बाह के अलावा जरार, बिजौली, जैतपुर, नंदगवा, कचौराघाट, चित्राहाट, शाहपुर गुर्जर, बासौनी, पुरा कनेरा, होलीपुरा, फरैरा, भाऊपुरा और नरहोली के देवी पंडालों में सुबह माँ कात्यायनी की पूजा हुई और रात को भजन-कीर्तन के बाद आरती उतारी गई। शुक्रवार को व्रत रखने वाली महिलाएं एवं युवतियां जरार के केला देवी मंदिर, बाह के पथवारी माता, बिहारी जी व सिद्धेश्वरी देवी मंदिर, जैतपुर के नेमा देवी मंदिर, नहटोली के मंशा देवी मंदिर, बड़ागांव के अन्नपूर्णा देवी मंदिर और भदरौली के भगवती देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंची। रात में विभिन्न स्थानों पर देवी जागरण की महफिल जमी।