संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Thu, 15 May 2025 12:41 AM IST

High speed DCM collided with a vehicle, driver and cleaner died

तेज रफ्तार डीसीएम वाहन में घुसी, चालक व क्लीनर की मौत


loader



सरोजनीनगर। दरोगाखेड़ा स्थित किसान पथ पर बुधवार तड़के चार बजे तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे अज्ञात वाहन में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीएम चालक सीतापुर के मोहाली भूखड़ उरदोली निवासी राममोहन (38) व क्लीनर सीतापुर के करीमपुर निवासी राजू (35) की मौत हो गई।

Trending Videos

हादसे की सूचना पाकर सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो डीसीएम चालक व क्लीनर के शव केबिन के बाहर लटके हुए थे। पुलिस ने किसी तरह दोनों के शव बाहर निकाले। दोनों की पहचान कर खबर परिजनों को दी। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक डीसीएम की जिस वाहन से टक्कर हुई वह वाहन नहीं मिला। हादसे को लेकर कोई तहरीर भी नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें