संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:14 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”672907f204a86ff8db0f0d82″,”slug”:”hospital-opened-after-five-days-crowd-of-patients-gathered-in-opd-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-123288-2024-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: पांच दिन बाद खुले अस्पताल, ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:14 PM IST

कासगंज। दीपोत्सव के अवकाश बाद सोमवार को सरकारी अस्पतालों के खुलते ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मोहल्ला सिटी व अमांपुर के कछेला शेरपुर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। इनमें एक-एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, जिला अस्पताल में एक मरीज में मलेरिया व तीन मरीज में टाइफाइड निकला।
पांच दिन बाद पूरे समय के लिए जिला अस्पताल में ओपीडी हुई। सुबह से ही मरीज अस्पताल पहुंचने लगे। सोमवार को 1791 मरीज आए। अस्पताल आने वाले मरीजों में 322 ने बुखार की समस्या बताई। इन मरीजों के रक्त की जांच कराई गई। जांच में शेखर (19) निवासी मोहल्ला सिटी, इंद्रेश (33) निवासी कछेला शेरपुर अमांपुर में डेंगू की पुष्टि हुई। चांदनी (42) निवासी मोहल्ला मोहन में मलेरिया निकला। जबकि तीन मरीजों में टाइफाइड निकला। 282 मरीजों ने सांस की समस्या बताई। 43 मरीज डायरिया की चपेट में आकर अस्पताल आए।