संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 02 Jul 2026 02:49 AM IST


Husband of former mayoral candidate injured in road accident; FIR registered.



आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सपा से पूर्व मेयर प्रत्याशी रहीं जूही प्रकाश के पति की कार को टक्कर मार दी। जूही ने थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


शास्त्रीपुरम स्थित अपर्णा प्रेम सोसाइटी निवासी जूही प्रकाश ने बताया कि 21 जून की शाम करीब पांच बजे उनके पति योगेंद्र प्रताप सिंह अपनी कार से जेसीबी चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी तेज गति व लापरवाही से आई कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। पति गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली में उनकी गर्दन की हड्डी टूटने की सर्जरी हुई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें