
{“_id”:”69f788aef38208342a0b9c7d”,”slug”:”illegal-occupation-of-chak-road-in-ghusiana-agra-news-c-421-1-khe1002-7261-2026-05-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: घुसियाना में चकरोड पर अवैध कब्जा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खेरागढ़। तहसील क्षेत्र के गांव घुसियाना में चकरोड पर अवैध कब्जा करने की लिखित शिकायत एसडीएम ऋषि राव से की गई है। शिकायतकर्ता किसान मुरादी लाल ने कहा है कि उनके खेत के पास स्थित चकरोड पर कुछ रसूखदार पड़ोसी काश्तकारों ने अवैध रूप से कब्जा कर उसे जोत अपने खेत में मिला लिया है। चकरोड बंद होने से खेतों तक आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। किसान ने चकरोड की पैमाइश कराकर मनरेगा योजना के से मिट्टी कार्य कराने की भी मांग की है।