थाना बबीना इलाके में खैलार के समीप मध्य प्रदेश सीमा के पास नेशनल हाईवे-26 पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तेज आंधी के चलते बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक सवारी से भरी टैक्सी पर गिर गया। जिसमें चालक सहित दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भेजा गया।



सड़क पर पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। झांसी से बबीना की ओर जाने वाले वाहनों को अस्थायी रूप से अन्य मार्गों से डायवर्ट किया गया। इस दुर्घटना में टैक्सी चालक दीपक साहू और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। टैक्सी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें तीन यात्री और चालक शामिल था। घायलों को तत्काल उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घटना के संबंध में चालक के भाई लखनलाल साहू ने बताया कि दीपक साहू निवासी शास्त्री नगर बबीना रूरल दोपहर करीब 2 बजे जेल चौराहे से सवारी लेकर बबीना की ओर आ रहे थे, तभी खैलार के पास अचानक पेड़ गिरने से हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि चालक और एक बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हुए हैं, जिनका  इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *