www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भेंट किया।जालौन कलेक्ट्रेट कार्यालय उरई



(उरई जालौन) उरई:श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में आज दिनांक 07/12/2023 को करणी सेना के दर्जनों लोगों ने जनपद जालौन में स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंच कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया बाद में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को भेंट किया।
आज दिनांक 07 12/2023 को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष कुंवर प्रमेन्द्र सेंगर (वीरू लौना) के नेतृत्व में शनि सेंगर शेखपुर, मनोज चौहान बुंदेलखंड प्रभारी, जयप्रकाश सिंह, राघवेन्द्र सिंह राजावत, प्रवीण सिंह सेंगर, जोगेन्द्र सिंह राठौर, जगरूप सिंह, पवन सिंह चौहान, गौरव सिंह सेंगर, महेन्द्र सिंह तोमर, मोंटू सिंह, विक्रांत राजावत, कपिल तोमर, इंद्रवीर सिंह, कपिल चौहान आदि ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन भेंट करते हुए कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से समाज में आक्रोश देखा जा रहा है इस लिए क्षत्रिय समाज दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करता है इसके साथ ही घटना की सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग करता है।करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना था कि यह अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत हत्या की गयी है इसकी भी जांच करवाई जाये। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो क्षत्रिय समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *