झांसी। भाजपा के जिला मंत्री रोहित गोठनकर ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आधार कार्ड और नगर निगम से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए काउंटर बढ़वाने की मांग की।

Trending Videos

जिला मंत्री ने कहा कि इस समय राशन कार्ड के लिए अपडेट और विद्यालयों में छोटे-छोटे बच्चों को भी आधार कार्ड अपडेट करने का काम चल रहा है लेकिन आधार कार्ड के काउंटर कम होने से लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। इससे छोटे-छोटे बच्चों और वृद्ध लोगों को बड़ी असुविधा हो रही है। कार्ड बनवाने के लिए लोगों का पूरा दिन लग जाता है। यही हाल नगर निगम से जन्म-मृत्यु प्रणाम पत्र बनवाने का है। इस दौरान रविकांत मिश्रा, शिव आशीष पांडे, पंकज गुप्ता अंकित वाजपेयी, गौरव राय, आशुतोष समाधिया मौजूद रहे। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *