एमजी रोड पर शोरूम के बाहर वाहन खड़े नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही रूई की मंडी बाजार में तीन और पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।
{“_id”:”6705f9d16e4ef5949a06263b”,”slug”:”vehicles-will-not-be-parked-on-the-road-outside-the-showrooms-on-mg-road-2024-10-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: एमजी रोड पर शोरूमों के बाहर सड़क पर नहीं खड़े होंगे वाहन, जारी हुए ये आदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

एमजी रोड
– फोटो : अमर उजाला
आगरा में नवरात्र के साथ ही बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ होने लगी है। इससे पुराने शहर से लेकर एमजी रोड पर जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने प्लान बनाया है। 100 से अधिक पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था की ड्यूटी में लगाए गए हैं। एमजी रोड पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शोरूमों के बाहर वाहन नहीं खड़े होने दिए जाएंगे। रूई की मंडी की तरफ तीन और चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। सदर तहसील की पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।