झांसी। नटराज सरोवर पोर्टिको में शनिवार को अमर उजाला एवं चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। देश को पुन: विश्व गुरु बनाना है। ये सपना तब पूरा होगा, जब शिक्षा के मंदिरों से बेहतरीन भविष्य (विद्यार्थी) निकलेंगे। इसके लिए शिक्षकों की भूमिका अहम होगी।

समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक, नेता और अधिकारी हैं। वह जिस क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं देंगे, उन्हें योग्यता, क्षमता और दक्षता के आधार पर ही योगदान, पायदान मिलेगा। अमर उजाला ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित करने का जो शानदार प्रयास किया है, वो गुरुजनों को भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। साथ ही समाज, विद्यार्थी और देश को आगे ले जाने के लिए भी कारगर होगा। मंत्री बोले कि झांसी को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके बाद मंत्री ने जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक राजीव सिंह पारीछा, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आनंद प्रकाश यादव रहे। कार्यक्रम के सहयोगी सीएस आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन मनीष तिवारी, एनर्जी पार्टनर सिजरिया सोलर सॉल्यूशंस से अजय सिजरिया, अवाडा इलेक्ट्रो के एएसएम अनुपम गोयल, रतन मेगा मॉल दतिया के मैनेजर गौरव नामदेव, वसुराज ऑटोमोबाइल्स महिंद्रा बस एंड ट्रक के जीएम गौरव गुप्ता, गौरव तिवारी, रेजोनेंस के निदेशक हर्षित राकेश झा, गिफ्टिंग पार्टनर हैप्पीपॉट गार्डन के निदेशक सर्वेश गौतम रहे। संचालन तनु गुप्ता ने किया। इस दौरान रोहित पांडेय, नितिन विलियम्स, अरुणा अग्रवाल, डॉ. बालमुकुंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सुबह उठकर सभी लोगों के दिल में अमर उजाला पढ़ने की इच्छा रहती

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि अमर उजाला देश का सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र है, जिसको सुबह उठकर पढ़ने की इच्छा सभी लोगों के दिल में रहती है। बोले कि जिस आगरा मंडल से मैं आता हूं, वहीं से अमर उजाला की शुरुआत हुई। अब अमर उजाला देश के विभिन्न राज्यों में महत्वपूर्ण पायदान पर पहुंच चुका है। निरंतरता के साथ इसी तरह आगे भी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

इन स्कूलों के प्रधानाचार्य हुए सम्मानित

कैबिनेट मंत्री ने ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल यूनिट-1 और यूनिट-2, महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, शियरवुड कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, दी आर्यन्स स्कूल, अल्पाइन पब्लिक स्कूल, एमएल पांडेय किडजी, सीएलएम इंटरनेशनल स्कूल, एलन हाउस पब्लिक स्कूल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, श्री महावीर जैन इंटर कॉलेज रानीपुर, रेड रोज पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल, सेंट फ्रांसिस और कैथेडि्रल स्कूल के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। इसी तरह, राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्ता विद्यापीठ चिरगांव, संस्कृति संस्कार पब्लिक स्कूल बरुआसागर, आरएनएस वर्ल्ड स्कूल, मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दी ग्रामोदय इंटरनेशनल कॉलेज, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, एचएन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, किडजी अनूप सिद्धेश्वर नगर, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, ओशन पब्लिक स्कूल, दी न्यू इरा पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मढ़ा मऊरानीपुर, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल उल्दन बंगरा, इंडियन पब्लिक स्कूल, ग्लोबल विजडम स्कूल के प्रधानाचार्यों का भी सम्मान हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *