Hide Instants in Inbox Setting: इंस्टाग्राम का नया इंस्टेंट फीचर यूजर्स को तुरंत फोटो क्लिक करके अपने दोस्तों या क्लोस फ्रेंड के साथ शेयर करने की सुविधा देता है। यह फीचर खासतौर पर ऑथेंटिक और रियल-टाइम फोटो शेयरिंग को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है। कई लोग तो इसे स्नैपचैट के फीचर का जवाब भी मान रहे हैं।




Instagram Instants feature annoying you? Here's how turn off

ऐसे हटाएं इंस्टाग्राम का इंस्टेंट फीचर
– फोटो : एआई जनरेटेड


Instagram New Feature Update: यह कैसे काम करता है?

इंस्टाग्राम यूजर्स को पॉप-अप नोटिफिकेशन के जरिए यह फीचर दिखता है। जो इनबॉक्स में एक मिनी फोटो स्टैक की तरह दिखाई देता है। जब यूजर इसपर टैप करता है, तो तुरंत कैमरा खुल जाता है और शटर बटन दबाते ही फोटो कैप्चर हो जाती है और वह चुने गए फ्रेंड्स या Close Friends को भेज दी जाती है।


Instagram Instants feature annoying you? Here's how turn off

ऐसे हटाएं इंस्टाग्राम का इंस्टेंट फीचर
– फोटो : एआई जनरेटेड


Instagram Privacy Settings: आपको भी नहीं भाया यह फीचर?

कई यूजर्स तो इसकी सेटिंग ही नहीं समझ पा रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें फोटो भेजने की प्रक्रिया काफी तेज और कंफ्यूजिंग है। ऐसे में कई बार अनजाने में गलत फोटो भी चली जाती है। इसके अलावा इसमें Undo ऑप्शन सीमित है, फोटो तुरंत शेयर हो जाती है। इसी वजह से लोग इसे बंद करना चाहते हैं। मतलब की उन्हें अपनी प्राइवेसी का खतरा महसूस हो रहा है।


Instagram Instants feature annoying you? Here's how turn off

ऐसे हटाएं इंस्टाग्राम का इंस्टेंट फीचर
– फोटो : एआई जनरेटेड


How to Turn Off: इनबॉक्स से ऐसे गायब करें Instants फीचर

अगर आपको भी यह फीचर पसंद नहीं आ रहा है और आप अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप इसे बंद कर सकते हैं।

प्रोफाइल पर जाएं: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम एप खोलें और नीचे दाईं ओर दिख रहे अपनी प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें।

मेनू खोलें: प्रोफाइल पर आने के बाद ऊपर दाईं ओर कोने में दिख रही तीन लाइन पर क्लिक करें।

सेटिंग्स में जाएं: यहां आपको एप की सेटिंग्स का विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें।

कंटेंट प्रेफरेंस चुनें: सेटिंग्स के अंदर स्क्रॉल करके कंटेंट प्रिफरेंस वाले सेक्शन में जाएं।

टॉगल करें ऑन: यहां आपको हाइड इंस्टेंट इन इनबॉक्स का एक ऑप्शन मिलेगा। इसके सामने दिए गए बटन को ऑन कर दें।


Instagram Instants feature annoying you? Here's how turn off

ऐसे हटाएं इंस्टाग्राम का इंस्टेंट फीचर
– फोटो : एआई जनरेटेड


फीचर बंद करने के बाद क्या होगा?

जैसे ही आप इस फीचर को ऑफ करेंगे, आपके इंस्टाग्राम इनबॉक्स से वह मिनी फोटो स्टैक पूरी तरह गायब हो जाएगा। इसके बाद न तो आप गलती से किसी को फोटो भेज पाएंगे और न ही दूसरे यूजर्स द्वारा भेजे गए इंस्टेंट फोटो आपके इनबॉक्स में दिखाई देंगे। यह आपकी चैट लिस्ट को पहले की तरह साफ-सुथरा और सुरक्षित बना देगा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *