http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई (ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️

(उरईजालौन) उरई: जनपद के ग्राम अमीटा में कल बुधवार, 9:30 बजे जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध जल संरक्षण विशेषज्ञ एवं “जल पुरुष” के नाम से विख्यात राजेन्द्र सिंह करेंगे। इस जन चौपाल में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व संबंधित अधिकारी जल संरक्षण के तहत की जा रही जल चौपाल में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह पहल जल संकट से निपटने और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *