http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️ 🧶 🧶 🧶 🧶 🧶 🧶( उरईजालौन)  उरई: जनपद जालौन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एन०डी० शर्मा और औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय उरई के बाहर स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर और दुर्गा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपराह्न 01:00 बजे आज बजरंग मेडिकल स्टोर में कम्प्यूटर से बिलिंग नहीं की जा रही थी,दवाओं का रख रखाव समुचित नहीं पाया गया, साथ ही साफ सफाई भी दुरुस्त नहीं पायी गई एक्सपायरी दवायें भी स्टोर में पायी गई इन अनियमितताओं के दृष्टिगत संचालक को अग्रिम आदेशों एवं नियमानुसार व्यवस्थाएं किए जाने तक संचालन बंद करने के निर्देश औषधि निरीक्षक द्वारा दिए गए तथा समुचित व्यवस्थाएं ना किए जाने की स्थिति में लाइसेंस निरस्त किए जाने की चेतावनी दी गई।
दुर्गा मेडिकल स्टोर में बिलिंग कंप्यूटर द्वारा की जा रही थी दवाओं का रखरखाव भी समुचित पाया गया लेकिन संचालक दवाओं के स्टॉक तथा बिक्री का विवरण नहीं दिखा सका जिसके लिए औषधि निरीक्षक द्वारा चेतावनी दी गई तथा एक रोगी का तीमारदार जो दवा लेने आया था उससे मेडिकल स्टोर के कर्मचारी द्वारा अभद्रता की जा रही, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कर्मचारी को दवा लेने आने वालों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️