www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन ) उरई; जालौन जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताते हुए प्रशिक्षित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन को संपन्न करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रपत्रों, रजिस्टरों, लिफाफों एवं मतदान के दिन प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्रियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियों रवाना होने से पहले सामग्री का मिलान अवश्य करा लें, साथ ही निर्धारित वाहन से ही जाएं। उन्होंने मतदान दिवस पर मतदान के प्रतिशत को संकलित किए जाने हेतु तैयार किए गए एमपीएस मतदान प्रतिशत संकलन ऐप के संबंध में बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन को मतदान दिवस पर शाम 6:00 बजे के पश्चात फाइनल वोटर टर्न आउट का आकलन भी एमपीएस मतदान प्रतिशत संकलन ऐप के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस ऐप का उपयोग सेक्टर ऑफिसर एवं पीठासीन अधिकारी द्वारा किया जाएगा संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बूथ उनकी सेक्टर वार मैपिंग आदि का कार्य संबंधित ए आर ओ द्वारा अपने पोर्टल पर लॉगिन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमपीएस मतदान प्रतिशत संकलन ऐप का उद्देश्य मतदान दिवस के दिन मॉकपोल संपादित होने, प्राप्त 7:00 से मतदान प्रारंभ होने, मतदान प्रारंभ होने के पश्चात प्रत्येक 2 घंटे की अवधि शाम 5:00 बजे तक मतदान प्रतिशत रियल टाइम पर संकलित किए जाने तथा मतदान अवधि के बाद संभावित लाइन तथा मतदान समाप्ति आदि सूचनाओं को ऑनलाइन संकलित कर संबंधित एआरओ को ससमय उपलब्ध कराना व डीईओ/आरओ को भी उनके पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर ज्योति, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु आरती आदि सहित संबंधित अधिकारी के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *