www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरई जालौन) ब्लांक डकोर; जालौन जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा IPS ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये साथ ब्लाक डकोर में बनें मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन/निरीक्षण करते हुये मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया एवं 20 मई को लोगों से मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील भी की गई।मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर माॅडल बूथ बनाने के निदेश दिये। जालौन
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया डकोर ब्लांक पर किसी भी प्रकार के अवैध शराब, अवैध शस्त्रों व मादक पदार्थो के परिवहन तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि अन्य जनपदों की सीमा से सटे होने के कारण संवेदनशील है। क्षेत्रों पर कैमरा, बैरीकेटिंग करते हुये । प्रभावी चैकिंग की जाये, साथ ही नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान चलाया जाये। जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा IPS ने कहा कि अपने-अपने दायित्वों को शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाये, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को गम्भीरता से लेते हुये शान्तिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन कराने के लिये सभी ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इसके उपरान्त राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहाना मतदान केन्द्र बूथ संख्या- 235, 236 व राजकीय इण्टर कालेज डकोर मतदान केन्द्र बूथ संख्या- 237, 238, 247 बूथों का निरीक्षण कर माॅडल बूथ बनाने के निर्देश दिये। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम करते हुये शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित करें, साथ ही ऐसे लोग जो गांव से अन्य जनपदों या राज्यों में रोजगार हेतु बाहर गये है उन सभी मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित कर मतदान के दिन बुलाकर अवश्य मतदान करायें। इस अवसर पर तहसीलदारा शेर सिंह, एसएचओ डकोर, नायब तहसीलदार आदि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *