http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन) ✍️

(उरईजालौन) कालपी : जनपद जालौन में स्थित कालपी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 07 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल सहित संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि चकरोड से जुड़ी शिकायतों का विशेष अभियान चलाकर 15 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय देना है, अतः सभी विभागीय अधिकारी संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने भी मौके पर मौजूद अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास,    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र देव शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार, उप जिलाधिकारी सुशील सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशान्त पाण्डेय आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें