http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई (ब्यूरो चीफ जालौन)✍🏻 ✍🏻 🧶 🧶 🧶 🧶(उरईजालौन) माधौगढ़: जनपद जालौन में आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी जालौन के आदेशानुसार व अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज महेश प्रसाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा तहसील माधौगढ़ के ग्राम कुरेपुरा स्थित एस एस फूड प्रो सुदामा पुत्र श्री हरगोविंद के परिसर से खाद्य पदार्थ खोया के 2 नमूना संग्रहित किए गए व मौके पर रखा लगभग 5 किलोग्राम खोया गंदा होने पर उसको नष्ट कराया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ-सफाई हेतु निर्देश जारी किये गये एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ की ब्रिकी हेतु जागरूक किया गया। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *