जालौन। कॉलेज की फीस जमा करने आई छात्रा की स्कूटी की डिकी से 30 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर दो अज्ञात स्कूटी सवार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

मोहल्ला गणेशजी निवासी धीरेश सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नित्या ने 31 जुलाई को कांजी हाउस चौराहे स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से 30 हजार रुपये निकाले थे। इसे स्कूटी की डिकी में रखकर तहसील के पास स्थित सीएससी सेंटर पर कॉलेज की फीस का फार्म भरने गई थी। स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी कर वह फार्म भरने लगी।

आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और छात्रा को बातों में उलझाए रखा। फार्म भरने के बाद जब वह बाहर आई तो स्कूटी की डिकी खुली मिली और उसमें रखे 30 हजार रुपये गायब थे। छात्रा ने आसपास तलाश की तो वही व्यक्ति अपने साथी के साथ सिल्वर रंग की स्कूटी पर बैठकर जाते दिखाई दिया।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें