उरई। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने देर रात पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 13 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें तीन इंस्पेक्टर, दो दरोगा, हेड कांस्टेबल और सिपाही शामिल हैं।

जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह को अपराध शाखा भेजा गया है। इंस्पेक्टर लालबाबू मिश्रा को अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली जालौन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर चंद्रदेव यादव को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है।

दरोगा शशिभूषण मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक के गोपनीय सहायक के पद पर भेजा गया है, जबकि दरोगा वीनेश प्रजापति को कदौरा थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हेड कांस्टेबल अवनीत कुमार को उरई कोतवाली, दुष्यंत कुमार को सीओ सिटी पेशी, अशोक कुमार को कदौरा थाना, सुनील कुमार को यूपी-112 और उदयभान सिंह को उरई कोतवाली भेजा गया है।

इसके अलावा सिपाही गौरव कुमार और सुमित मिश्रा की तैनाती उरई कोतवाली में की गई है। प्रदीप यादव को वीसी सेल अभियोजन कार्यालय भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *