आटा। शुक्रवार भोर से अचानक मौसम बदल गया और सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। दिनभर रुक-रुककर बारिश होने के साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी पूरी तरह लड़खड़ा गईं। एचटी लाइनों में पेड़ों की टहनियां फंसने से विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते आटा कस्बे के लोगों को पूरे दिन बिना बिजली के रहना पड़ा।


बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में जरूरी कामकाज भी प्रभावित रहा। बारिश के बीच लाइनमैनों ने विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने का काम जारी रखा और कई स्थानों पर फॉल्ट तलाशकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। इसके बावजूद शाम तक विद्युत सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। शाम करीब साढ़े पांच बजे 33 केवी लाइन भी ब्रेकडाउन हो गई, जिससे विद्युत आपूर्ति बहाल होने में और परेशानी खड़ी हो गई। पूरे दिन बिजली गुल रहने से कस्बे में पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही। दिनभर हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। शाम तक विद्युत विभाग के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। जेई अभिषेक कश्यप का कहना है कि बिजली व्यवस्था सही कराने के लिए कर्मचारी लगे हैं। जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *