फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के गांव गोठरा में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

गांव गोठरा निवासी परमानंद पुत्र लक्ष्मीनारायण के घर में चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की पांच अंगूठियां, झुमकी, मंगलसूत्र, पेंडल, चैन तथा चांदी की करधनी और तीन पाजेब चोरी कर लीं। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी बलबीर पुत्र उम्मेद के घर को निशाना बनाया। बताया गया है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और वहां से नकदी व जेवरात समेट ले गए। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने आसपास तलाश की तो खेतों में खाली डिब्बे और जेवरात के खाली बाक्स पड़े मिले। घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *