मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम खिलारा में टेबल फैन में उतरे करंट की चपेट में आने से ग्राम निवासी राजेंद्र कुमार द्विवेदी की मौत हो गई। वह पूजा करने के दौरान हादसे का शिकार हुए। उनकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।

ग्राम खिलारा निवासी राजेंद्र कुमार द्विवेदी (54) शनिवार को प्रात: साढ़े नौ बजे घर में पूजा कर रहे थे। इसी दौरान पास में रखे टेबल फैन खिसकाते समय उसमें उतरे करंट की चपेट में वह आ गए, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।

मृतक के बड़े भाई अधिवक्ता रवींद्र ने बताया कि छोटा भाई राजेंद्र प्रतिदिन की तरह पूजा कर रहे थे। इसी दौरान पंखे को खिसकाने का प्रयास करते समय उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि राजेंद्र खेती का काम संभाले थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें