प्रेमगंज में बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अलमारी में रखे जेवर और करीब 65 से 70 हजार रुपये चोरी कर भाग गए। चोरी गए आभूषण व नकदी की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।




सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के प्रेमगंज मोहल्ले में रहने वाले संतोष सिंह सेंगर ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बहन की मौत हो गई है। 23 सितंबर को बहन की तेरहवीं होने के कारण वह शाम को मुरैना गया था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली उनकी साली सरोज सिंह राठौर ने फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी। फोन पर उन्होंने मकान के बाहर व अंदर के दरवाजे खुले होने की जानकारी दी। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि चोर अलमारी से पत्नी के आभूषण और करीब 65 से 70 हजार रुपये चोरी कर भाग गए। इसकी सूचना पीड़ित ने सीपरी बाजार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन कर मामले अज्ञात चोर के विरुद्ध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि संतोष के घर चोरी की घटना हुई है। शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें