जनपद में 25 जुलाई तक बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और भारी बारिश के आसार हैं। रविवार की रात में भी झांसी में रुक-रुककर रिमझिम बारिश होती रही। दिन में बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।




बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के चलते बीते शुक्रवार से मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुरुआती दो दिनों तक ठीकठाक बारिश होने के बाद रविवार को सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। ऐसे में उमस तो रही लेकिन तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ सका। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो कि सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं, शाम पांच बजे से आसमान में काले बादल छाने शुरू हो गए। रात आठ बजे के आसपास रिमझिम बारिश होने लगी, जो कि रुक-रुककर देर रात तक जारी रही। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अब सोमवार से 25 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *