भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को महानगर व्यवस्था टोली की बैठक में आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग को लेकर मंथन हुआ। जब वक्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दे रहे थे तभी महानगर की नई टीम का कोई पदाधिकारी झपकी लेता नजर आया तो कोई मोबाइल चलाता।

भाजपा की ओर से महानगर और जिला की नई टीम का गठन बीते मार्च में हुआ है। इसके बाद 30 और 31 मार्च को महानगर की टीम का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण पैरामेडिकल कॉलेज में हो चुका है। अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण की तैयारी है, जो कि इसी महीने आयोजित हो सकता है। इस आयोजन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में व्यवस्था टोली की बैठक बुलाई गई ताकि आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा सके। साथ ही महानगर की नई टीम के पदाधिकारियों को टिप्स भी दिए गए। इस दौरान एक जिला मंत्री सोते नजर आए तो दूसरे फोन चलाते। एक पार्षद भी फोन चलाते हुए दिखाई दिए। जबकि, दूसरी तरफ वक्ता कह रहे थे कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ है। ये कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनु सिंह, अखिलेश गुप्ता, विकास कुशवाहा, विनीत खटीक, शशांक गुरनानी, मंगल श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह, अंकित राजा, किरण गौतम, ज्योति पटेरिया, चेतन ओझा मौजूद रहे।

इसके अलावा भाजपा कार्यालय पर सिविल लाइन मंडल की मंडल कार्यसमिति की भी बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह ने भी बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुज नीखरा, जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया, मोहित पोरवाल, अमन मिश्रा, मुकेश मौर्य, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें