बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम लहर ठकुरपुरा में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई। गांव निवासी 42 वर्षीय टैक्सी चालक करन सिंह पुत्र आशाराम ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर देर रात पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
सुबह परिजनों को घर के सामने पेड़ पर मृतक का शव पेड पर फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही बबीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के दो पुत्र बड़ा बेटा अंकुश (20 वर्ष) और छोटा बेटा सौरभ (17 वर्ष) हैं, दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। पिता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
