शुक्रवार दोपहर नवाबाद क्षेत्र में आनंद पेट्रोल पंप के सामने स्थित डीपीएस कॉम्प्लेक्स के एक कार्यालय में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। कार्यालय के निचले तले पर ही बैंक की शाखा भी है ऊपरी मंजिल पर आग भड़कने से वहां खलबली मच गई। बैंक में मौजूद लोगों को भी बाहर निकाला गया।
आग लगने से कार्यालय में रखा सोफा, मेज और कुछ महत्वपूर्ण कागजात जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही नवाबाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय ने बताया कि समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।
