बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से मौसम में बदलाव आ गया है। बुधवार को कस्बा लुहारी सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे तेज आंधी चलने के बाद दस बजे से लगातार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में कुछ गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।


लगातार हो रही बारिश से खेतों में पड़ी किसानों की खरीफ फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। खेतों में तैयार खड़ी उड़द, तिली और मूंगफली की फसल प्रभावित होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो खेतों में पड़ी फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। भारतीय किसान यूनियन के बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजावत लुहारी ने प्रशासन से मांग की है कि कुछ दिन पूर्व हुई बारिश और बुधवार को हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

वीडियो…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें