तेज रफ्तार कार ने जीवनशाह तिराहे के समीप भाजपा नेता की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे भाजपा नेता घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उसने किसी प्रकार कार चालक का मोबाइल नंबर खोजकर उससे बात की तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने गया। भयभीत भाजपा नेता की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महोबा के गांव जैतपुर थाना कुलपहाड़ में रहने वाले अनुज द्विवेदी भोगनीपुर विधानसभा के पूर्णकालिक विस्तारक हैं। वह यहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई कर रहे हैं। अनुज ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 17 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे दोस्त श्यामसुंदर लोधी के घर से बाइक पर सवार होकर झोकनबाग जा रहे थे। जीवनशाह तिराहे के आगे स्थित मॉल से वह गुजर रहा थे, तभी तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और चालक गाड़ी लेकर भाग गया। दुर्घटना में उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह घायल हो गया। कार की खोजबीन करने पर उसे चालक का नंबर मिला तो उसने मोबाइल फोन पर उससे बात की। अनुज का आरोप है कि कार चालक ने मोबाइल पर उससे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उसने नवाबाद थाना पुलिस से की। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि अनुज की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन चल रही है।
