थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा निवासी विजय कुमार की पुत्री अंशिका का उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव की बेटी की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

अंशिका ने बताया कि उन्होंने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने सतत प्रयास के बल पर घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई की। पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिली, जो उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया तथा युवाओं से लक्ष्य तय कर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की अपील की।

अंशिका के छोटे भाई अभय ग्वालियर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर पर राजेश अहिरवार, वीरपाल गुर्जर, बारे महाराज, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और अंशिका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *