रक्सा क्षेत्र के पुनावली कंचनपुर गांव में पहाड़ी पर अचानक जमीन से पानी निकलने लगा। यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीण ने इसको चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी।

आसपास के कुएं पड़े सूखे

ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी के एक हिस्से में एक गीला गड्ढा दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे खोदा, तो उसमें से पानी की धारा निकलने लगी। एक बार खाली करने पर भी गड्ढा दोबारा पानी से भर गया। आसपास के कुएं सूखे पड़े है। इस तरह पानी निकलना चमत्कार है। 

जांच करेगा भूगर्भ विभाग

इस मामले में भूगर्भ विभाग के असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट मनीष कुमार कनौजिया ने बताया कि गर्मी के मौसम में जमीन में फ्रैक्चर होने के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को सूचना मिल गई है और जल्द ही मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *