हास्य कवि देवेंद्र नटखट की मोटर साइकिल रविवार को रानी लक्ष्मीबाई पार्क के गेट नंबर पांच के बाहर से सुबह करीब 8:55 बजे चोरी चली गई।



बाहर दतिया गेट के शारदा का बाग निवासी देवेंद्र रावत ने पुलिस को बताया कि रोजाना वह पार्क में सैर करने जाते हैं। रविवार को भी मोटर साइकिल से गए थे। मोटर साइकिल बाहर खड़ी करके अंदर चले गए। करीब पैंतीस मिनट बाद जब वह बाहर आए, तब मोटर साइकिल वहां से गायब थी। यह देखते ही हास्य कवि के होश उड़ गए। उन्होंने मोटर साइकिल आसपास तलाशी लेकिन, कहीं पता नहीं चला। उन्होंने नवाबाद थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें