समथर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीजल-पेट्रोल की बचत एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील का असर अब नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। नगर पालिकाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना व भाजपा जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी पवन कुमार बुलकिया ने शुक्रवार को नगर में जागरुकता अभियान चलाते हुए साइकिल चलाकर लोगों को ईंधन बचाने के लिए प्रेरित किया। 



पालिकाध्यक्ष ने मुख्य बाजार व मोहल्लों में लोगों से संवाद कर ईंधन की बचत करने की अपील करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज देशहित और पर्यावरण सुरक्षा दोनों के लिए आवश्यक है। अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही डीजल-पेट्रोल के वाहनों का प्रयोग करें एवं दैनिक जीवन में साइकिल, ई-रिक्शा, इलेक्ट्रिक व्हीकल व सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। आवश्यकता होने पर ही निजी वाहनों का प्रयोग करें तथा साइकिल जैसे विकल्प अपनाकर ईंधन की बचत में सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *