प्रवक्ता पद के लिए 9 एवं 10 मई को होने जा रही लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम एवं रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम ने जहां 10 से 15 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है, वहीं रेलवे ने भी भीड़ के अनुसार ट्रेनों की अतिरिक्त व्यवस्था किए जाने की बात कही है।



उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की तरफ से 9 एवं 10 मई को प्रवक्ता पद की लिखित परीक्षा कराई जानी है। झांसी के छह केंद्रों पर दोनों दिन परीक्षा होगी। 09 मई को प्रथम पाली में 2117 एवं द्वितीय पाली में 1875 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, 10 मई को प्रथम पाली में 2308 एवं द्वितीय पाली में 1521 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए 10 से 15 अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया गया है। सामान्य रूप से चलने वाली बसों के अलावा उक्त बसों का संचालन किया जाएगा। ज्यादा भीड़ होने पर डिपो से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीजीटी अभ्यर्थियों को भीड़ को लेकर विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *