एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बुधवार को 19 उपनिरीक्षक को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाने के साथ ही 30 दरोगाओं का तबादला कर दिया।

नवाबाद थाने से उपनिरीक्षक मोहित यादव को हटाकर सर्विलांस सेल प्रभारी बनाया गया है वहीं, निरीक्षक महेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक के तौर पर भेजा गया है। इनके अलावा पुलिस लाइन से शिवराज सिंह को लहचूरा, राजकुमार पटेल को शाहजहांपुर, विश्राम सिंह को गरौठा, मुहम्मद नदीम को प्रभारी डंपिंग यार्ड, रमेश चंद्र को नवाबाद, नरेंद्र सिंह को एरच, रूप नारायण को रक्सा समेत 30 उप निरीक्षक विभिन्न थानों में तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा 19 उपनिरीक्षक को उन्हीं थानों में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के तौर पर तैनात किया गया है। इनमें गोकुल सिंह, महेंद्र पाल, दिनेश कुमार गिरि, नवीन कुमार तिवारी, बृजेश कुमार भार्गव, अजब सिंह, सुशील कुमार द्विवेदी समेत 19 उपनिरीक्षक शामिल हैं। महिला थाना से रक्सा गए वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह का तबादला निरस्त हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें