हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के बसंत विहार में मंगलवार देर रात बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी आलोक सिंह (50) ने अपनी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मारकर जान दे दी। वह पीपीएन डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे हैं। बुधवार सुबह परिजन उन्हें जगाने पहुंचे तो उनका रक्तरंजित शव कमरे में पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने बंदूक कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। हालांकि, उनके खुदकुशी करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।


बसंत विहार निवासी आलोक सिंह वर्ष 1999 में पीपीएन डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे। वह अपने पिता केशवनाथ सिंह के साथ नौबस्ता मौरंग मंडी स्थित मौरंग, गिट्टी, सीमेंट के व्यापार में हाथ बंटाते थे। मंगलवार रात काम से लौटने के बाद उन्होंने भोजन किया और अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। भतीजे आर्यन ने बताया कि देर रात एसी और टीवी की आवाज के कारण बंदूक चलने की आवाज सुनाई नहीं दी। बताया कि चाचा आलोक रोज सुबह करीब चार बजे उठ जाते थे लेकिन बुधवार सुबह पांच बजे तक कमरे से बाहर नहीं आए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें