सीपरी बाजार स्थित कच्चे पुल के पास पेड़ों की छंटाई के दौरान नगर निगम कर्मचारियों पर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला करते हुए उनको खदेड़ दिया। आरोपी के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।




नगर निगम टीम के साथ मंगलवार को कच्चे पुल के पास आउटसोर्स कर्मचारी गजेंद्र पाल, सुखलाल एवं जय प्रकाश विश्वकर्मा वृक्षों की छंटाई और कटान का काम कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान पेड़ की डाल एक स्कूटी सवार युवक के हाथ में छू गई। इससे वह युवक बिफर उठा। कुल्हाड़ी से उसने गजेंद्र पर हमला कर दिया। इससे गजेंद्र घायल हो गया। कुछ देर युवक एक महिला के साथ वापस आया। इसके बाद दोनों ने मिलकर गजेंद्र की पिटाई की। नगर आयुक्त के निर्देश पर दोनों अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक आरोपी तलाशे जा रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें